हर साल 6500 रु बढ़ जाएगी आपकी इनकम, LIC की पॉलिसी देती है गारंटी

हर साल 6500 रु बढ़ जाएगी आपकी इनकम, LIC की पॉलिसी देती है गारंटी

LIC की जीवन अक्षय VI योजना एक सिंगल प्रीमियम प्‍लान है। इसमें एक बार निवेश करने के बाद जीवनभर पेंशन के रूप में अच्‍छा पैसा मिल सकता है। इस पॉलिसी से मिलने वाले लगभग 6500 रुपए हर साल आपकी इनकम में जुड़ते जाएंगे। इस योजना में निवेश के 7 विकल्‍प मिलते हैं, जिनमें से आप अपने लिए कोई चुन सकते हैं।

मृत्‍यु के बाद मिलेगी आजीवन पेंशन::

इसमें कुछ विकल्‍प ऐसे हैं, जिनमें आपकी मृत्‍यु के बाद जीवनसाथी को आजीवन पेंशन मिलेगी। सिंगल प्रीमियम प्‍लान में केवल एक बार ही निवेश करना होता है, इसलिए LIC पॉलिसी देते वक्‍त ही बता देती है कि जीवनभर कितना पैसा मिलेगा।

Bundle of Notes

यह बाद में घटता या बढ़ता नहीं हैं।

पेंशन के रूप में मिलने वाला पैसा मंथली, तीन महीने, छ महीने और साल में एक बार लिया जा सकता है। पैसा पाने के विकल्‍प के अनुसार ही इसका भुगतान शुरू होता है। अगर मंथली विकल्‍प चुना है तो निवेश के अगले महीने से ही पैसा मिलना शुरू हो जाएगा और वार्षिक विकल्‍प चुना है तो अगले साल से यह पैसा मिलेगा। इस प्‍लान को लेने के लिए किसी भी तरह के मेडिकल की जरूरत भी नहीं होती है।

 

कितनी मिल सकती है हर माह पेंशन::

LIC के एक अधिकारी के अनुसार इस प्‍लान में निवेश के 7 विकल्‍प हैं। इसमें एक लाख रुपए के निवेश पर 6410 रुपए से लेकर 6750 रुपए के बीच हर साल पैसा पाया जा सकता है। अगर आप हर साल इस योजना में 1 लाख रुपए का निवेश करते जाएंगे, तो आज के हिसाब से आपकी आमदनी हर साल औसतन 6.5 हजार रुपए बढ़ती जाएगी।

 

कितना पैसा किया जा सकता है निवेश::

इस योजना में चाहे जो भी विकल्‍प लें, लेकिन एजेंट के माध्‍यम से न्‍यूनतम 1 लाख रुपए और ऑनलाइन निवेश पर न्यूनतम 1.5 लाख रुपए के निवेश की शर्त है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इस प्‍लान को 30 साल से लेकर 85 साल तक का कोई भी व्‍यक्ति या महिला खरीद सकती है। इस प्‍लान में निवेश पर धारा 80 C के तहत इनकम टैक्‍स की छूट ली जा सकती है। इस पॉलिसी को सरेंडर नहीं किया जा सकता है और न ही इस पॉलिसी के आधार पर आप लोन ले सकते हैं।

** jeevan-akshay-vi-plan-no-189

sourcemoney.bhaskar.com

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *